Rewa News: रीवा शहर और अंचल में सड़कों की बदहाली, सिरमौर चौराहे के फ्लाईओवर से डामर उखड़ा

Rewa News: रीवा शहर और अंचल में सड़कों की बदहाली, सिरमौर चौराहे के फ्लाईओवर से डामर उखड़ा

Rewa News: रीवा शहर और अंचल में सड़कों की बदहाली, सिरमौर चौराहे के फ्लाईओवर से डामर उखड़ा

Rewa News: रीवा शहर में जर्जर सड़कों की समस्या के बीच अब सिरमौर चौराहे स्थित फ्लाईओवर की सड़क भी वाहन चालकों के लिए गंभीर सिरदर्द बन गई है, लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व फ्लाईओवर की कंक्रीट सड़क पर डामरीकरण की परत चढ़ाई गई थी, जिसे हाल ही में उखाड़ दिया गया है, सड़क से निकाला गया उखड़ा हुआ मलबा पुल के किनारों पर ही ढेर कर दिया गया है, जो दोपहिया व छोटे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहा है.

कॉलेज चौराहे से शिवनगर मार्ग तक गड्ढे

शहर के मुख्य आवागमन मार्गों की स्थिति भी अत्यंत दयनीय बनी हुई है, कॉलेज चौराहे से शिवनगर रोड तक की पूरी सड़क कीचड़, धूल और बड़े-बड़े गड्ढों से पटी पड़ी है, इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों से होकर लगातार गुजर रहे भारी कमर्शियल वाहनों के कारण सड़कों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे नई व पुरानी सड़कों की स्थिति दिन-ब-दिन और अधिक दयनीय होती जा रही है.

ग्राम पंचायतों में घटिया निर्माण का आरोप

केवल शहर ही नहीं बल्कि रीवा अंचल के ग्रामीण इलाकों की सड़कें भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं, ग्राम पंचायत अटरिया में एक वर्ष पूर्व हुआ डामरीकरण पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जहां बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, वहीं विधायक निधि से निर्मित ग्राम पंचायत बहुरीबांध की डामर सड़क भी घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के चलते जगह-जगह से उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है.

भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण

सड़कों के समय से पहले जर्जर होने को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी असंतोष व्याप्त है, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शहर की सीमा के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश और आवाजाही को समयबद्ध रूप से नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है, जब तक भारी ट्रैफिक पर रोक नहीं लगेगी, तब तक नई बनी सड़कें भी कुछ ही महीनों में इसी प्रकार जर्जर होती रहेंगी और जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद होती रहेगी.

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का आश्वासन

सड़कों की इस बदहाली और आम जनता को हो रही भारी असुविधा पर संज्ञान लेते हुए रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने प्रशासनिक रुख साफ किया है, कलेक्टर ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खराब व जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है, उन्होंने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों के समन्वय व सहयोग से जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में प्रार्थना सभा को लेकर भारी बवाल, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें