Rewa News: रीवा में 4 अक्टूबर से लापता रवि सेन का गजरी नदी में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Rewa News: रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत चौर गांव से 4 अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय बालक रवि सेन (पिता राजन सेन) का शव मंगलवार को गजरी नदी में तैरता हुआ मिला. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
परिजनों का गंभीर आरोप
सूचना मिलने पर पहुंची पनवार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मृतक के परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि रवि को मारकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गजरी नदी में फेंका गया है.
रामबाग चौराहे पर चक्काजाम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, वे गुस्से में शव लेकर सीधे रामबाग चौराहे पहुंचे. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
सूचना मिलते ही पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने उग्र परिजनों को शांत कराने और चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले में पुलिस का कहना है कि हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या दुर्घटना) का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और परीक्षा परिणामों में देरी पर NSUI का प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










