Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व जैसे बड़े त्योहारों के दौरान एक शहर से दूसरे शहर या अन्य राज्यों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो जाती है, जिसके कारण टिकट बुकिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यात्रियों की इस समस्या को दूर करने और उन्हें सुगम सफर का लाभ देने के लिए भारतीय रेलवे ने रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-रानी कमलापति और रीवा-डॉ. अंबेडकरनगर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

Extended operating period of Rani Kamlapati-Agartala special train passing  through Jabalpur

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बिहार के दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जो 12 अक्टूबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) चलेगी, यह ट्रेन भोपाल से दोपहर 2.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.15 बजे दानापुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में दानापुर से सुबह 11.50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी और दोनों दिशाओं में कुल 11-11 फेरे लगाएगी, जो नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से गया, रीवा और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों  का ऐलान

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के सीजन में भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 02192) का संचालन किया जाएगा, यह विशेष ट्रेन 17 व 24 अक्टूबर तथा 7 व 14 नवंबर को रीवा से दोपहर 12.30 बजे चलकर रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी, और उसी दिन रात 10.15 बजे वापस रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी, जिसका ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में रहेगा.

भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात! रानी कमलापति–अगरतला एक्सप्रेस अब 22 LHB  कोच से चलेगी क्या LHB कोच से लंबी दूरी का रेल सफर ज्यादा आरामदायक हुआ ...

रीवा-डॉ. अंबेडकरनगर पूजा स्पेशल ट्रेन

मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर के डॉ. अंबेडकरनगर के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, गाड़ी संख्या 01704 रीवा से रात 10.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ. अंबेडकरनगर पहुंचेगी, वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01703 डॉ. अंबेडकरनगर से रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी, यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, रानी कमलापति, भोपाल, सीहोर और शुजालपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और वे बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे, रेलवे के इस कदम से यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों से की मुलाकात, मुख्य सचिव को फोन कर जताई कड़ी आपत्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें