MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलन, CM मोहन से मुलाकात के बाद बनी सहमति

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलन, CM मोहन से मुलाकात के बाद बनी सहमति

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलन, CM मोहन से मुलाकात के बाद बनी सहमति

MP News: मध्य प्रदेश के लाखों आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई सकारात्मक चर्चा के बाद भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अपने प्रस्तावित 26 अक्टूबर के आंदोलन को फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है, मुख्यमंत्री के साथ हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में संघ की ओर से कुल 79 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिस पर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए एक महीने के भीतर सभी बिंदुओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है, सबसे बड़ा निर्णय उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों के लिए एक अलग निगम या मंडल के गठन को लेकर सहमति बनना रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Labour union met with CM Mohan Yadav

27 अक्टूबर से शुरू होंगी विभागवार बैठकें

सरकार और भारतीय मजदूर संघ के बीच बनी सहमति के तहत अब विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 27 अक्टूबर से विभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू होगा, जो आगामी 17 नवंबर 2026 तक निरंतर चलेगा, निर्धारित शेड्युल के अनुसार 27 अक्टूबर को स्कूल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, 2 नवंबर को स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 3 नवंबर को पंचायत एवं नगरीय विकास विभाग की बैठक आयोजित की जाएगी, इसके बाद 10 नवंबर को कृषि विभाग, 13 नवंबर को श्रम विभाग, 16 नवंबर को लोक निर्माण (PWD), पीएचई और ऊर्जा विभाग तथा 17 नवंबर को परिवहन और राजस्व विभागों के साथ अहम बैठकें होंगी, इन बैठकों के माध्यम से संभागवार समस्याओं की समीक्षा कर मांगों का चरणबद्ध निराकरण किया जाएगा.

प्रमुख मांगें शामिल

भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख मांगों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में आउटसोर्स निगम या मंडल का गठन करना सबसे ऊपर है, ताकि निजी ठेका कंपनियों की मनमानी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके, इसके अलावा संघ ने मांग की है कि विभिन्न विभागों में लंबे समय से सेवारत आउटसोर्स कर्मचारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित संविदा में समायोजित कर 62 वर्ष की आयु तक पूर्ण सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, साथ ही हर पांच साल पर न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण करने के नियम के तहत वर्ष 2024 से लंबित प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शासन, नियोक्ता और श्रमिक प्रतिनिधियों की त्रिपक्षीय बैठक बुलाकर जल्द से जल्द नई वेतन दरें लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है, सरकार के ठोस आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल आंदोलन टाल दिया है.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलन, CM मोहन से मुलाकात के बाद बनी सहमति”

Leave a Comment

और पढ़ें