CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा और नुआखाई पर्व में होंगी शामिल
CG News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं, उनके इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव तक कई भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है, राष्ट्रपति के इस बहुप्रतीक्षित दौरे को लेकर राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही हैं, इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील ने उच्चस्तरीय बैठक बुझाकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, आवास, परिवहन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े सभी मानकों को चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए हैं, इस पूरे भव्य आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को प्रमुख नोडल विभाग बनाया गया है.

रायपुर में स्मारक सिक्के का विमोचन
निर्धारित मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी, इसके पश्चात, दोपहर 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी, जहां नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था.

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के दर्शन
दौरे के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगी, सुबह 11 बजे वे जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक एवं पावन मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी, इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे विश्व प्रसिद्ध ‘बस्तर दशहरा’ के प्रमुख आकर्षण माने जाने वाले पारंपरिक ‘मुरिया दरबार’ और उससे जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी, बता दें कि करीब 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा देश-दुनिया में अपनी अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है, और राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक उत्सव में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली क्षण होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट का भूमिपूजन, 152 करोड़ का निवेश और 3500 रोजगार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा और नुआखाई पर्व में होंगी शामिल”