Sidhi News: चुरहट तक शुरू हुआ रेल सेवा का नया सफर, रीवा-चुरहट रेलखंड पर पहली मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल
Sidhi News: सीधी जिले के चुरहट वासियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है, ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रीवा-चुरहट रेलखंड पर 17 अक्टूबर 2026 को पहली मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया, बघवार और रामपुर नैकिन के रास्तों से होते हुए जब यह ट्रेन चुरहट पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे विंध्य क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती मिलेगी.

छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के लिए सुगम होगा सफर
इस नई रेल सुविधा के शुरू होने से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट समेत आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा, प्रतिदिन सफर करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों को अब रीवा और सतना आने-जाने में आसानी होगी, साथ ही समय और पैसों दोनों की बचत होगी.
![]()
जल्द शुरू होगा नियमित संचालन
क्षेत्र में रेल सेवाओं को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है, रेलवे ने सतना से रामपुर नैकिन के बीच चलने वाली आठ कोच वाली मेमू ट्रेन की प्रस्तावित समय-सारणी भी जारी कर दी है, इस ट्रायल के सफल होने के बाद अब बहुत जल्द इस रूट पर आम यात्रियों के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा रेलवे ब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी लापरवाही, बाइक फिसलने से पुलिस जवान घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: चुरहट तक शुरू हुआ रेल सेवा का नया सफर, रीवा-चुरहट रेलखंड पर पहली मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल”