Rewa News: रीवा रेलवे ब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी लापरवाही, बाइक फिसलने से पुलिस जवान घायल

Rewa News: रीवा रेलवे ब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी लापरवाही, बाइक फिसलने से पुलिस जवान घायल

Rewa News: रीवा रेलवे ब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी लापरवाही, बाइक फिसलने से पुलिस जवान घायल

 Rewa News: रीवा शहर के रेलवे ब्रिज पर जारी निर्माण और मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जेसीबी मशीन से डामर की सड़क उखाड़ने के बाद मलबा और गिट्टी रास्ते के बीच में ही छोड़ दिए गए, जिससे हादसों का खतरा बेहद बढ़ गया है, इसी अव्यवस्था की वजह से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रामकरण सिंह की बाइक गिट्टी पर अनियंत्रित होकर फिसल गई, दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

“पता ही नहीं चला कि बाइक कब फिसल गई”

अस्पताल में उपचाराधीन पुलिसकर्मी रामकरण सिंह ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वे सामान्य गति से गुजर रहे थे, लेकिन सड़क पर बिखरी गिट्टी इतनी खतरनाक थी कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला और बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, इस हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

निर्माण स्थल पर सुरक्षा के दावों की खुली पोल

इस घटना ने निर्माण और मरम्मत कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं, नियम अनुसार किसी भी व्यस्त मार्ग पर मरम्मत के समय चेतावनी बोर्ड, उचित बैरिकेडिंग और यातायात को नियंत्रित करने के इंतजाम होने चाहिए, ताकि राहगीर पहले से सतर्क हो सकें, परंतु रीवा रेलवे ब्रिज पर ऐसे बुनियादी इंतजामों का न होना प्रशासनिक अनदेखी को दर्शाता है, जिससे आम जनता और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: पन्ना और सीधी को मिलेगी पहली पैसेंजर ट्रेन की सौगात, 166 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर आज होगा मेमू का ट्रायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा रेलवे ब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी लापरवाही, बाइक फिसलने से पुलिस जवान घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें