CG News: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी का ऐतिहासिक दिन, रेल मंत्री और सीएम साय ने दी बड़ी सौगात
CG News: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट-रायपुर तथा रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही ताड़ोकी-रावघाट व अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण किया.

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक रेल
ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा होने के साथ ही आजादी के बाद पहली बार बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ का दूरस्थ जनजातीय अंचल रावघाट रेल नेटवर्क से जुड़ गया है, जिससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.
![]()
रायपुर और धमतरी के बीच ब्रॉडगेज कनेक्टिविटी
अभनपुर-धमतरी गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अभनपुर से कुरूद तक लगभग 22 किलोमीटर रेल लाइन का ब्रॉडगेज कार्य पूरा होने के बाद रायपुर-कुरूद नई यात्री सेवा शुरू हुई है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर परिवहन सुविधा मिलने लगी है.
रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी
कार्यक्रम के दौरान रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई, जहां भविष्य में 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के रखरखाव की अत्याधुनिक सुविधा विकसित होगी जिससे रेल परिचालन क्षमता और मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के कुरूद में 10 साल का इंतजार खत्म, रायपुर से पहुंची ट्रेन का भव्य स्वागत, विधायक अजय चंद्राकर ने जताया आभार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी का ऐतिहासिक दिन, रेल मंत्री और सीएम साय ने दी बड़ी सौगात”