CG News: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले DA बढ़ने की उम्मीद, कैबिनेट बैठक पर कर्मचारियों की नजर

CG News: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले DA बढ़ने की उम्मीद, कैबिनेट बैठक पर कर्मचारियों की नजर

CG News: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले DA बढ़ने की उम्मीद, कैबिनेट बैठक पर कर्मचारियों की नजर

CG News: छत्तीसगढ़ मे दिवाली से पहले सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है, इसी कड़ी में आज सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जो कि, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन मे सुबह 11 : 30 से आयोजित की गई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, इसमें कर्मचारियों को उम्मीद है कि, सरकार त्योहारों से पहले उन्हें सौगात दे सकती है.

CG Cabinet: नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक कल, धान खरीदी  समेत इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | Cg Cabinet First Major Cabinet  Meeting With New

DA बढ़ोतरी पर चर्चा की उम्मीद

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. इसी बीच महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर भी कर्मचारियों के बीच उम्मीदें बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में इस विषय पर संभावित फैसले की चर्चा की जा रही है. यदि सरकार DA बढ़ाने का निर्णय लेती है, तो इसका लाभ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिल सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, कैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग से जुड़े विषय भी चर्चा में रह सकते हैं. राज्य में धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था है. ऐसे में इससे संबंधित प्रस्तावों पर सरकार का रुख अहम रहेगा. बैठक में इन मुद्दों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इसकी जानकारी आधिकारिक फैसलों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

छत्तीसगढ़:दिवाली से पहले दो प्रतिशत डीए की मांग, कर्मचारियों ने दी घेराव की  चेतावनी - Demand For 2% Da Before Diwali, Employees Threaten Siege In  Chhattisgarh - Amar Ujala Hindi News Live

केंद्र और राज्य के DA में अंतर

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की दर 60 प्रतिशत बताई गई है. इस अंतर को लेकर कर्मचारी संगठन राज्य सरकार से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. यदि सरकार उनकी मांग पर सहमति जताते हुए दो प्रतिशत की वृद्धि करती है, तो राज्य कर्मचारियों का DA भी बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा.

एरियर भुगतान की भी मांग

महंगाई भत्ते में संभावित बढ़ोतरी के साथ कर्मचारी संगठन बकाया एरियर के भुगतान की मांग भी कर रहे हैं. कर्मचारियों की मांग है कि DA में वृद्धि के साथ लंबित राशि को लेकर भी सरकार निर्णय ले. दूसरी ओर, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है. हालांकि, केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर संबंधित बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गोवर्धन पूजा पर अब छुट्टी को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले DA बढ़ने की उम्मीद, कैबिनेट बैठक पर कर्मचारियों की नजर”

Leave a Comment

और पढ़ें