CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में एयर शो, आकाशगंगा के जवानों ने 8 हजार फीट से लगाई छलांग

CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में एयर शो, आकाशगंगा के जवानों ने 8 हजार फीट से लगाई छलांग

CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में एयर शो, आकाशगंगा के जवानों ने 8 हजार फीट से लगाई छलांग

CG News: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस समारोह के दौरान रविवार को राजधानी रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच से सराबोर नजर आया. भारतीय वायुसेना की तीन टीमों ने एयर शो में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए. इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए.

गुलाबी नगरी में दिखा वायु सेना का शौर्य, आसमान में सूर्य किरण और सारंग ने  दिखाया पराक्रम

8 हजार फीट की ऊंचाई से जवानों ने लगाई छलांग

एयर शो की शुरुआत भारतीय वायुसेना की आकाशगंगा टीम के प्रदर्शन से हुई. टीम के आठ जवानों ने करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे C-295 ट्रांसपोर्ट विमान से छलांग लगाई. हवा में पैराशूट खुलते ही जवान तिरंगे के रंगों के साथ धीरे-धीरे जमीन की ओर उतरने लगे. जवानों की सटीक लैंडिंग देखकर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और भारत माता की जय के नारे लगाए.

raipur air show

गरुड़ कमांडो ने दिखाया साहसिक प्रदर्शन

आकाशगंगा टीम के बाद गरुड़ कमांडो ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. MI-17 हेलिकॉप्टर से कमांडो रस्सियों के सहारे तेजी से नीचे उतरे. बेहद कम समय में किए गए इस साहसिक प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. कमांडो की फुर्ती और तालमेल देखकर मैदान में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं, एयर शो का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम रही. छत्तीसगढ़ में पहली बार इस प्रसिद्ध टीम ने अपना प्रदर्शन किया. टीम के पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकर्षक आकृतियां बनाईं. बेहद करीब उड़ते हुए हेलिकॉप्टरों ने एक साथ दिशा बदलने और आपसी तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया.

मोर से प्रेरित है सारंग हेलिकॉप्टरों का डिजाइन

सारंग शब्द का अर्थ मोर होता है. इस टीम के हेलिकॉप्टरों का डिजाइन भी मोर के रंग-बिरंगे पंखों से प्रेरित है. हेलिकॉप्टरों पर बने आकर्षक पैटर्न इन्हें अलग पहचान देते हैं. ये सभी स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर यानी ALH ध्रुव हैं, जिनका निर्माण भारत में किया गया है. अपने आकर्षक डिजाइन और हवाई करतबों के कारण सारंग टीम दुनिया की चर्चित सैन्य हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीमों में शामिल है, सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों से निकले रंग-बिरंगे धुएं ने पूरे आसमान को तिरंगे के रंगों से सजा दिया. एक के बाद एक शानदार फॉर्मेशन और जोखिम भरे करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित इस एयर शो ने लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत, तकनीक और जवानों के अनुशासन की शानदार झलक दिखाई.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, बस्तर से लेकर विकास योजनाओं तक का किया जिक्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें