Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, धनेश कुमार केवट की मौके पर मौत, दूसरा युवक घायल
Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग पर रविवार दोपहर भीटी स्टैंड के पास सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार धनेश कुमार केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा युवक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
सीधी से रीवा रेलवे स्टेशन आ रहे थे दोनों युवक
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से सीधी से रीवा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भीटी स्टैंड के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि धनेश कुमार केवट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया.
सुनील टी स्टॉल में समोसे बनाते थे धनेश
मृतक धनेश कुमार केवट पुराने न्यायालय के सामने गेट नंबर-3 स्थित सुनील टी स्टॉल में समोसे बनाने का काम करते थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को मामले से अवगत कराया गया, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल ट्रक से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, घायल युवक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग महिला को डोली में ले जाना पड़ा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, धनेश कुमार केवट की मौके पर मौत, दूसरा युवक घायल”