Rewa News: दीपावली से पहले रीवा में नकली मिठाइयों का खुलासा, नए बस स्टैंड से 1 क्विंटल मिल्क केक और मावा जब्त
Rewa News: दीपावली के त्योहार से पहले रीवा में नकली मिठाइयों की बड़ी खेप पकड़ी गई है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नए बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है. इसमें मिल्क केक और मावा भी शामिल हैं. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के मुताबिक, जब्त मिठाइयां नकली हैं और इन्हें तैयार करने में दूध के बजाय स्टार्च और फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया था.

बनारस से बसों के जरिए रीवा पहुंची थी मिठाई
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने नए बस स्टैंड पर जांच और कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक, मिठाइयों की यह खेप बनारस से आभा ट्रैवल्स के माध्यम से भेजी गई थी. इसके बाद गौतम ट्रैवल्स के जरिए इसे रीवा पहुंचाया गया. टीम ने गौतम ट्रैवल्स में रखी मिठाइयों और अन्य सामग्री को बरामद कर लिया, खाद्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची, तो संबंधित व्यापारी वहां मौजूद नहीं था. विभाग ने पूरी खेप को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब जब्त सामग्री और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा पर सवाल
दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले नकली मिठाइयों की इतनी बड़ी खेप मिलने से बस स्टैंड पर हलचल मच गई. त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है और लोग बड़ी मात्रा में इन्हें खरीदते हैं. ऐसे में दूध की जगह स्टार्च और फ्लेवर से तैयार मिठाइयों की आपूर्ति का मामला खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा-सीधी मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, धनेश कुमार केवट की मौके पर मौत, दूसरा युवक घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: दीपावली से पहले रीवा में नकली मिठाइयों का खुलासा, नए बस स्टैंड से 1 क्विंटल मिल्क केक और मावा जब्त”