Sidhi News: भंवरसेन पहाड़ी पर जाने की रोक के बावजूद पहुंचे 80 से अधिक श्रद्धालु, वन विभाग ने बंद किया दूसरा रास्ता
Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के छिरोही स्थित भंवरसेन पहाड़ी पर जाने की रोक के बावजूद शनिवार को 80 से अधिक श्रद्धालु वहां पहुंच गए. दोपहर करीब 2 बजे महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का समूह दूसरे रास्ते से पहाड़ी पर चढ़ने लगा. इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित नीचे उतारा.

शॉर्टकट से पहुंचने की कोशिश
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पहाड़ी पर जाने वाले मुख्य रास्ते को पहले ही बंद कर दिया है. इसके बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए वैकल्पिक और शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल कर पहाड़ी पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. वन विभाग की टीम ने जिस रास्ते से श्रद्धालु चढ़ाई कर रहे थे, उसे भी बंद कर दिया, ताकि दोबारा कोई वहां से ऊपर न जा सके, हाल ही में एसडीएम अजय शर्मा और रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों के पहाड़ी पर जाने पर प्रतिबंध लगाया था. पहाड़ी तक पहुंचने वाला रास्ता संकरा और जोखिम भरा है. ऐसे में यहां चढ़ाई के दौरान दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई है.

14 वनकर्मियों की टीम कर रही निगरानी
डिप्टी रेंजर राजेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य रास्ता बंद होने के बाद श्रद्धालु दूसरे रास्ते से पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. वन विभाग की टीम ने सभी को सुरक्षित नीचे उतारकर उस रास्ते को भी बंद कर दिया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 14 वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है. कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं और लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोक रहे हैं, वन विभाग की टीम लगातार पूरे इलाके पर नजर रख रही है, ताकि श्रद्धालु किसी दूसरे रास्ते से पहाड़ी पर न पहुंच सकें. प्रशासन का उद्देश्य संकरे और खतरनाक रास्ते पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. फिलहाल पहाड़ी पर जाने की रोक जारी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: दीपावली से पहले रीवा में नकली मिठाइयों का खुलासा, नए बस स्टैंड से 1 क्विंटल मिल्क केक और मावा जब्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: भंवरसेन पहाड़ी पर जाने की रोक के बावजूद पहुंचे 80 से अधिक श्रद्धालु, वन विभाग ने बंद किया दूसरा रास्ता”