Sidhi News: दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sidhi News: दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sidhi News: दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बहरी थाना क्षेत्र के चोराही गांव का है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक का शव देखा. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. उसकी पहचान रामाधार सोंधिया के रूप में हुई है, जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के कुछ लोग तालाब के पास पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

दो दिन से लापता था युवक

मृतक रामाधार सोंधिया पिछले दो दिनों से लापता था. परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे. तालाब में शव मिलने की जानकारी जब परिवार तक पहुंची, तो मृतक के पिता राजबहोर सोंधिया मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की, बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. जांच के दौरान तालाब के पास से सफेद रंग का एक तौलिया मिला है. पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच में शामिल किया है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी, दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिलने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, मौत को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Chitrakoot Mela 2026: दीपावली अमावस्या मेले में पहुंचेंगे 50 लाख श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए 11 जोन और 64 मजिस्ट्रेट तैनात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी”

Leave a Comment

और पढ़ें