MP Weather Update: दीपावली और धनतेरस पर साफ रहेगा मौसम, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं, दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: दीपावली और धनतेरस पर साफ रहेगा मौसम, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं, दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: दीपावली और धनतेरस पर साफ रहेगा मौसम, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं, दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इस बार दीपावली और धनतेरस का त्योहार खुशनुमा मौसम के बीच मनाया जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है. ऐसे में धनतेरस की खरीदारी और दीपावली की तैयारियों के दौरान लोगों को बारिश से परेशान नहीं होना पड़ेगा.

दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट, नोएडा, गाजियाबाद से  गुरुग्राम तक तेज बरसात से बदला मौसम | IMD RED Alert for South Delhi Orange  warning For Gautam Budh Nagar Girugram New Delhi West delhi rain - NDTV  India

तूफान अर्नब और मुरासु का असर अब हुआ कमजोर

पिछले एक सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश में तूफान अर्नब और मुरासु के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला. इनके असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर चला. वहीं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और उज्जैन संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई. हालांकि, अब मौसमी गतिविधियों का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश में मौसम सामान्य होने लगा है.

दिल्ली-एनसीआर में 'रेनी संडे', सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में  जलभराव - delhi ncr heavy rainfall jammu kashmir thunderstorms weather imd  alert ntc amkr - AajTak

कई जिलों में छाए रहे बादल

बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली. इसके बाद मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. 6 नवंबर को धनतेरस के दिन भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. इससे बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड तक पहुंचा चक्रवाती तूफान, यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा  तक असर; 7 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट - India TV Hindi

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेज होने लगेगा. खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है. ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं उज्जैन में करीब 53 साल पहले रात का पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम देगा सरप्राइज! दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट,  यहां होगी भारी बारिश - imd rain thunderstorm alert delhi up north india  south weather monsoon ...

नवंबर में बारिश की भी बन सकती है स्थिति

प्रदेश में नवंबर के दौरान ठंड के साथ बारिश की संभावना भी बनी रहती है. भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में इस महीने बारिश होने का पुराना ट्रेंड रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में नए मौसम सिस्टम सक्रिय होने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. हालांकि, फिलहाल आने वाले दिनों के लिए ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को हो सकती है भारी बारिश; 3  दिन का अलर्ट - delhi rain yellow alert for moderate to heavy showers  tuesday and wednesday

भोपाल में नवंबर में 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा

राजधानी भोपाल में नवंबर के महीने में रात का तापमान सामान्य तौर पर 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है. पिछले एक दशक के मौसम रिकॉर्ड में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है. हालांकि, भोपाल में अब तक नवंबर की सबसे कम न्यूनतम तापमान की ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग 6.1 डिग्री सेल्सियस रही है, जो 30 नवंबर 1941 को दर्ज हुई थी. वहीं बारिश के मामले में भी नवंबर का महीना सक्रिय रहा है. पिछले 10 वर्षों में तीन बार नवंबर के दौरान बारिश दर्ज की गई, जबकि 1936 में पूरे महीने में साढ़े पांच इंच से अधिक बारिश हुई थी.

यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी स्कूलों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था प्रभावित, ‘हमारे शिक्षक’ ऐप में तकनीकी खराबी से परेशान हुए शिक्षक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather Update: दीपावली और धनतेरस पर साफ रहेगा मौसम, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं, दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड”

Leave a Comment

और पढ़ें