MP Special Story: मंदसौर के धौलागढ़ महादेव मंदिर में विराजमान हैं भगवान कुबेर, धनतेरस पर होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

MP Special Story: मंदसौर के धौलागढ़ महादेव मंदिर में विराजमान हैं भगवान कुबेर, धनतेरस पर होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

MP Special Story: मंदसौर के धौलागढ़ महादेव मंदिर में विराजमान हैं भगवान कुबेर, धनतेरस पर होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

MP Special Story: धनतेरस पर देशभर में लोग सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना के साथ भगवान कुबेर की पूजा करेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जहां धन के देवता भगवान कुबेर, भगवान शिव की पंचायत में विराजमान हैं. मान्यता है कि देश में केवल दो स्थानों पर भगवान कुबेर को शिव पंचायत में स्थान मिला है. इनमें पहला केदारनाथ धाम और दूसरा मंदसौर के खिलचीपुरा स्थित श्री धौलागढ़ महादेव मंदिर है. इसी विशेष मान्यता के चलते धनतेरस पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

मंदसौर में मौजूद धन कुबेर की दुर्लभ प्रतिमा, धनतेरस के दिन पूजा का है खास  महत्व

सुबह चार बजे से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस के अवसर पर 6 नवंबर को मंदिर में सुबह चार बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे. ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का महाभिषेक किया जाएगा, इसके बाद विशेष पूजन और आकर्षक श्रृंगार होगा. दिनभर हवन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने और देर रात तक दर्शन के लिए कतारें लगने की संभावना है. रात्रि में हवन की पूर्णाहुति के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न होंगे.

Mandsaur News: मंदसौर में शिव पंचायत में विराजित हैं भगवान कुबेर

पशुपतिनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर है मंदिर

विश्वविख्यात श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर खिलचीपुरा में स्थित श्री धौलागढ़ महादेव मंदिर अपनी प्राचीनता और विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. धनतेरस पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान कुबेर के दर्शन कर सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति की कामना करते हैं. मंदिर में भगवान शिव के साथ कुबेर की उपस्थिति इसे विशेष धार्मिक पहचान देती है.

मध्यप्रदेश के मंदसौर में 1200 साल पुराने मंदिर में विराजते हैं धन के देवता  कुबेर | Kuber The God Of Wealth Resides In A 1200 Year Old Temple In  Mandsau - Patrika News

सातवीं शताब्दी की मानी जाती है कुबेर प्रतिमा

मंदिर का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पुरातात्विक इतिहास भी काफी पुराना है. पुरातत्व विभाग के डॉ. कैलाश शर्मा के अनुसार, श्री धौलागढ़ महादेव मंदिर लगभग 1200 वर्ष पुराना है. यहां स्थापित भगवान कुबेर की प्रतिमा उत्तर गुप्तकाल की यानी सातवीं शताब्दी की मानी जाती है. मराठाकाल में मंदिर के निर्माण और जीर्णोद्धार के दौरान इस प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया गया था.

रावण के ससुराल मंदसौर में है कुबेर मंदिर, धनतेरस पर दर्शन के लिए लगेगा  श्रद्धालुओं का तांता

तीन फीट ऊंची प्रतिमा में नेवले पर विराजमान हैं कुबेर

भगवान कुबेर की प्रतिमा करीब तीन फीट ऊंची है. इसमें उन्हें बड़े उदर और चार भुजाओं के साथ नेवले पर विराजमान दिखाया गया है. उनके एक हाथ में धन की थैली और दूसरे हाथ में प्याला है. मंदिर में भगवान गणेश और माता पार्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. वर्ष 1978 में इस प्रतिमा की पहचान भगवान कुबेर के रूप में की गई थी.

Dhanteras 2019 : केदारनाथ के बाद मंदसौर में ही हैं शिव पंचायत में कुबेर

मंदिर की मूल संरचना में बदलाव की अनुमति नहीं

धौलागढ़ महादेव मंदिर को लेकर एक मान्यता यह भी प्रचलित है कि यह मंदिर उड़कर यहां आया था और इसकी कोई नींव नहीं है. मंदिर के प्राचीन और पुरातात्विक महत्व को देखते हुए इसकी मूल संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता. मराठाकाल में इसका जीर्णोद्धार कराया गया था. इस तरह मंदिर में धार्मिक आस्था के साथ इतिहास और पुरातत्व की विरासत भी जुड़ी हुई है. धनतेरस पर भगवान कुबेर के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु इसे मंदसौर की विशिष्ट धार्मिक पहचान बनाते हैं.

यह भी पढ़ें : MP Special Story: मध्यप्रदेश का अनोखा गांव, जहां दीपावली पर भी घरों में नहीं होता रंग-रोगन, काले रंग की वस्तुओं के इस्तेमाल पर भी रोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Special Story: मंदसौर के धौलागढ़ महादेव मंदिर में विराजमान हैं भगवान कुबेर, धनतेरस पर होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान”

Leave a Comment

और पढ़ें