CG News: धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने किया निरीक्षण, 15 नवंबर को नितिन नबीन होंगे शामिल

CG News: धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने किया निरीक्षण, 15 नवंबर को नितिन नबीन होंगे शामिल

CG News: धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने किया निरीक्षण, 15 नवंबर को नितिन नबीन होंगे शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे. उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी सिलसिले में बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं.

रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, जनजातीय गौरव दिवस की जायजा लेने धरमजयगढ़  रवाना… - Navabharat News

हेलिपैड से सीधे दशहरा मैदान पहुंचीं स्मृति ईरानी

धरमजयगढ़ पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी हेलिपैड से सीधे दशहरा मैदान गईं, जहां जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है. उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अब तक पूरी हुई तैयारियों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान रायगढ़ जिला प्रभारी रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. स्मृति ईरानी ने प्रदेश के नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से बातचीत की. आयोजन को व्यवस्थित बनाने और जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने को लेकर भी चर्चा की गई.

15 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दौरा

धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी प्रस्तावित है. उनके आगमन को देखते हुए पार्टी स्तर पर तैयारियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है. आयोजन स्थल पर कार्यक्रम की जरूरतों के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जनजातीय गौरव दिवस को लेकर स्थानीय स्तर पर भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हैं. दशहरा मैदान में मंच निर्माण, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक इंतजामों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है. पार्टी के नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: गोवर्धन पूजा पर CM साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की आराधना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें