CG Success Story: छत्तीसगढ़ की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को प्रशिक्षण, सौर ऊर्जा से मिला रोजगार का नया अवसर

CG Success Story: छत्तीसगढ़ की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को प्रशिक्षण, सौर ऊर्जा से मिला रोजगार का नया अवसर

CG Success Story: छत्तीसगढ़ की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को प्रशिक्षण, सौर ऊर्जा से मिला रोजगार का नया अवसर

CG Success Story: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सोलर दीदी के रूप में काम करते हुए गांव-गांव तक सौर ऊर्जा का संदेश पहुंचा रही हैं. प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से महिलाएं सोलर पैनल की स्थापना, तकनीकी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जैसे कार्यों से जुड़ रही हैं. इससे उन्हें रोजगार और आमदनी के नए अवसर भी मिल रहे हैं.

बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में साझा हुए अनुभव

बिहान के रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में कबीरधाम, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम की शुरुआत दीपावली पर घर में सोलर पैनल लगवाने को लेकर चंदा और सूरज की हल्की-फुल्की बातचीत से हुई. इसके बाद चर्चा में सोलर दीदियों के प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यों और स्वरोजगार से जुड़े अनुभवों को शामिल किया गया.

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में तीन जिलों की महिलाओं ने साझा किया सोलर उद्यम का अनुभव

801 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता बिंबिसार नागार्जुन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बिहान के संकुल स्तरीय संगठनों की भूमिका के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक 16 संकुल स्तरीय संगठन यानी सीएलएफ विक्रेता के रूप में पंजीकृत हो चुके हैं. वहीं 801 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया गया है. उनके अनुसार सोलर पैनल स्थापना के लिए 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और अब तक 76 कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं.

बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा

महिलाओं ने बताई अपनी सफलता की कहानी

कबीरधाम जिले के ग्राम समनापुर की अंजनी पटेल ने बताया कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्होंने सोलर से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया और सोलर वेंडर के रूप में काम शुरू किया. वहीं बलौदाबाजार जिले के ग्राम चक्रवाय की संगीता धृतलहरे ने सोलर पैनल की फिटिंग, उसकी सही दिशा और रखरखाव से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस काम में उनका परिवार भी सहयोग करता है. महासमुंद जिले के ग्राम कुरुभाठा की अग्नि दीवान ने घर-घर सर्वे करने, लोगों को योजना की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने का अनुभव बताया. उन्होंने यह भी बताया कि सोलर पैनल स्थापना से जुड़े काम में उन्हें कमीशन के रूप में आय प्राप्त होती है.

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में तीन जिलों की महिलाओं ने साझा किया सोलर उद्यम का अनुभव

घरों में सोलर पैनल लगवाने में मदद करेंगी सोलर दीदियां

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए गए. महिलाओं ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के इच्छुक परिवार अपने स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन या बिहान ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. सोलर दीदियां परिवारों की जरूरत समझने, जरूरी दस्तावेज तैयार कराने और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करेंगी. इसके साथ ही पैनल स्थापना के दौरान और स्थापना के बाद भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

गांवों में बढ़ेगा सौर ऊर्जा का उपयोग

बिहान की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. सोलर दीदियां अब केवल योजना की जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सर्वे, आवेदन, स्थापना और बिजली विभाग के साथ समन्वय जैसे कार्यों में भी भूमिका निभा रही हैं. इससे ग्रामीण परिवारों तक सौर ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी मजबूत करने में मदद मिल रही है. छत्तीसगढ़ में बिहान की सोलर दीदियां महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रयासों को एक साथ आगे बढ़ा रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ के महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें