MP News: जनवरी से अक्टूबर तक होंगी 25 परीक्षाएं, जानिए किस परीक्षा की तारीख कब तय हुई

MP News: जनवरी से अक्टूबर तक होंगी 25 परीक्षाएं, जानिए किस परीक्षा की तारीख कब तय हुई

MP News: जनवरी से अक्टूबर तक होंगी 25 परीक्षाएं, जानिए किस परीक्षा की तारीख कब तय हुई

MP News: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साल में दो बार राज्य सेवा परीक्षा आयोजित कराने के फैसले के बाद जारी इस कैलेंडर में कुल 25 प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं. आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, ये परीक्षाएं जनवरी से अक्टूबर 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी.

MPPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा कैलेंडर बदला | Mppsc Exam  Calendar Revised New Dates Released Until December - Patrika News

जनवरी से मई तक प्रमुख परीक्षाएं

आयोग के कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है. राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 14 फरवरी और राज्य पात्रता परीक्षा यानी SET का आयोजन 7 मार्च को होगा. पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तथा उप संचालक एवं सहायक संचालक तकनीकी की परीक्षाएं 18 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. इसके बाद राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा विशेष 2 मई को होगी.

मई में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

सहायक कुलसचिव परीक्षा 30 मई 2027 को प्रस्तावित है. वहीं, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 से 15 मई तक किया जाएगा. आयोग के कैलेंडर में इन परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखें निर्धारित की गई हैं, जिनके आधार पर अभ्यर्थी अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं.

Madhya Pradesh Public Service Commission Exam Calendar 2021 Released,  Download Here - MPPSC Exam Calendar 2021: आयोग ने जारी किया संशोधित एग्‍जाम  कैलेंडर, यहां करें डाउनलोड - Madhya Pradesh Public ...

जून से अगस्त तक इन परीक्षाओं का कार्यक्रम

जून में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षाएं 27 जून को होंगी. इसके बाद 4 जुलाई को सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. सहायक प्रबंधक परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी. वहीं, खनिज निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षाओं के लिए 1 अगस्त की तारीख तय की गई है. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा विशेष 9 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी.

सितंबर और अक्टूबर में भी होंगी परीक्षाएं

कैलेंडर के अंतिम चरण में वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषयों के वैज्ञानिक अधिकारी की परीक्षा 26 सितंबर 2027 को प्रस्तावित है. इसके अलावा कराधान सहायक और व्याख्याता, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की परीक्षाएं 17 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी.

विभागों की मांग पर जारी होंगे विज्ञापन

MPPSC ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा कैलेंडर संभावित है. संबंधित विभागों से मांगपत्र प्राप्त होने के बाद ही पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे और चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. न्यायालयीन मामलों में संबंधित अदालत के आदेशों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है. विभागों से मिलने वाले मांगपत्रों के आधार पर नए विज्ञापन जारी करते समय भी तारीखों में संशोधन संभव है. परीक्षाएं पूरी होने के बाद साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीखों और अन्य बदलावों के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें : Viral News: गिनती गिनने के सवाल पर भड़का Claude AI, यूजर को भविष्य में सबक सिखाने की दी धमकी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: जनवरी से अक्टूबर तक होंगी 25 परीक्षाएं, जानिए किस परीक्षा की तारीख कब तय हुई”

Leave a Comment

और पढ़ें