Rewa News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बर्न यूनिट में भर्ती

Rewa News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बर्न यूनिट में भर्ती

Rewa News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बर्न यूनिट में भर्ती

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. धवइयां गांव में पत्नी के साथ विवाद होने के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रीवा लाया गया, जहां बर्न यूनिट में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है.

बच्ची को घर ले जाने की जिद बनी विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक, दिनेश कोल सेमरिया थाना क्षेत्र के कोटर गांव का रहने वाला है. वह अपने ससुराल धवइयां गांव आया हुआ था. बताया जा रहा है कि दिनेश अपनी छोटी बच्ची को अपने साथ घर ले जाना चाहता था. लेकिन पत्नी ने बच्ची को भेजने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

शराब के नशे में था युवक

बताया जा रहा है कि जिस समय पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, उस दौरान दिनेश शराब के नशे में था. बच्ची को साथ ले जाने की बात पर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. इसी बीच युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए, विवाद के दौरान दिनेश ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली. देखते ही देखते वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक को बचाने के प्रयास शुरू किए गए.

गंभीर हालत में बर्न यूनिट में भर्ती

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से युवक को उपचार के लिए रीवा पहुंचाया गया. यहां उसे बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है, मनगवां थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई और विवाद के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: डभौरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बर्न यूनिट में भर्ती”

Leave a Comment

और पढ़ें