Rewa News: चोरहटा में साइकिल सवार के ऊपर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, युवक गंभीर रूप से घायल
Rewa News: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लहसुन से भरा ट्रक अचानक साइकिल सवार युवक के ऊपर पलट गया. हादसे में युवक ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

सतना से रीवा आ रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान रामटहल यादव के रूप में हुई है, जो सतना जिले के शिल्परी गांव का निवासी है. वह व्हीटीएल कंपनी में कर्मचारी है. सोमवार सुबह रामटहल साइकिल से अपनी ड्यूटी पर रीवा आ रहा था. इसी दौरान चोरहटा इलाके में वह हादसे का शिकार हो गया.
होटल चंद्रलोक के पास अनियंत्रित हुआ ट्रक
बताया जा रहा है कि चोरहटा में होटल चंद्रलोक के पास सामने से आ रहा लहसुन से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ट्रक साइकिल सवार युवक के ऊपर पलट गया. ट्रक के नीचे दबने से रामटहल गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने ट्रक के नीचे से निकाला
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: 27 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: चोरहटा में साइकिल सवार के ऊपर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, युवक गंभीर रूप से घायल”