MP News: DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा 3 महीने का एक्सटेंशन? नए DGP की रेस में ये नाम
MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस महानिदेशक यानी DGP के पद को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार दिए जाने की चर्चा है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो मकवाना फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रह सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर औपचारिक मंजूरी मांगी है.
वरुण कपूर की दावेदारी पर असर
कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने की स्थिति में नए DGP की नियुक्ति का मामला आगे बढ़ सकता है. इसका असर 1991 बैच के IPS अधिकारी वरुण कपूर की दावेदारी पर पड़ सकता है. वरुण कपूर 30 मई 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. नियमों के मुताबिक, DGP नियुक्ति के समय अधिकारी की कम से कम छह महीने की सेवा शेष होनी चाहिए. ऐसे में नियुक्ति की प्रक्रिया दिसंबर या उसके बाद तक पहुंचती है, तो उनकी दावेदारी प्रभावित हो सकती है. फिलहाल वे जेल डीजी के पद पर पदस्थ हैं और उन्हें साइबर सुरक्षा का अच्छा अनुभव है. वरिष्ठता के लिहाज से भी उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है.
![]()
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम की भी चर्चा
नए DGP की संभावित सूची में IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है. वे 1991 बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में होमगार्ड डीजी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. अगर राज्य सरकार उनके नाम पर मुहर लगाती है, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बन सकती हैं. इस संभावना को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा जारी है.
उपेंद्र जैन भी मजबूत दावेदार
DGP पद की दौड़ में 1991 बैच के IPS अधिकारी उपेंद्र जैन का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है. वे फिलहाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW के डीजी के रूप में कार्यरत हैं. वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उपेंद्र जैन वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होंगे. ऐसे में नए पुलिस महानिदेशक के चयन के दौरान उनका नाम भी महत्वपूर्ण हो सकता है.
पंकज श्रीवास्तव का नाम भी चर्चा में
इन तीन वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 1992 बैच के IPS अधिकारी पंकज श्रीवास्तव का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है. पंकज श्रीवास्तव फिलहाल स्पेशल डीजी के पद पर तैनात हैं. वरिष्ठता क्रम में वे वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन के बाद आते हैं. ऐसे में DGP पद के लिए उनकी दावेदारी पर भी नजर बनी हुई है.
कैसे होता है मध्य प्रदेश में DGP का चयन?
अब सवाल यह है कि मध्य प्रदेश में नए DGP की नियुक्ति की प्रक्रिया क्या होती है. दरअसल, मौजूदा DGP के सेवानिवृत्त होने से करीब तीन महीने पहले राज्य सरकार पात्र IPS अधिकारियों के नाम UPSC को भेजती है. इसके बाद UPSC की स्क्रीनिंग कमेटी अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन करती है. इस प्रक्रिया के बाद UPSC तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करती है. अंत में राज्य सरकार इस पैनल में शामिल किसी एक अधिकारी को पुलिस महानिदेशक नियुक्त करती है.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कैलाश मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार मिलेगा, या फिर मध्य प्रदेश को निर्धारित समय से पहले नया DGP मिल जाएगा. इस फैसले का असर नए पुलिस प्रमुख की रेस में शामिल अधिकारियों की दावेदारी पर भी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: चोरहटा में साइकिल सवार के ऊपर पलटा लहसुन से भरा ट्रक, युवक गंभीर रूप से घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP News: DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा 3 महीने का एक्सटेंशन? नए DGP की रेस में ये नाम”