MP News: 7500 पदों पर होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा फिर टली, 7.51 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

MP News: 7500 पदों पर होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा फिर टली, 7.51 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

MP News: 7500 पदों पर होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा फिर टली, 7.51 लाख अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने 7500 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को दोबारा स्थगित कर दिया है. पहले यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में मंडल ने इसे 22 नवंबर से कराने की सूचना दी थी. अब पूरी परीक्षा प्रक्रिया को फिर से टाल दिया गया है.

MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 7500 पदों के लिए 7.54 लाख अभ्यर्थियों  का बढ़ा इंतजार, नई तारीख जल्द - News18 हिंदी

7500 पदों पर होनी है भर्ती

कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक भर्ती के लिए कुल 7500 पदों का विज्ञापन जारी किया था. इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी नियमपुस्तिका भी प्रकाशित की गई थी. निर्धारित पदों में से 6800 पद सामान्य आरक्षकों के लिए रखे गए हैं, जबकि 700 पद विशेष सशस्त्र बल यानी SAF के लिए आरक्षित हैं, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन को देखते हुए कर्मचारी चयन मंडल ने आवेदन की अंतिम तारीख में एक सप्ताह की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा करने का अवसर दिया गया.

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन,  जानें सैलरी | Mp Police Bharti Constable Gd Recruitment 2026 For 7500 Posts  See Details - Patrika News

42 पीएचडी धारकों ने भी भरा फॉर्म

पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं ने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,26,626 ग्रेजुएट अभ्यर्थी शामिल हैं. आंकड़े बताते हैं कि इस भर्ती में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की भी बड़ी भागीदारी है, भर्ती के लिए 3,131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3,922 अन्य डिप्लोमा उत्तीर्ण और 8,252 आईटीआई पास उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है. इसके अलावा 4,38,753 हायर सेकेंडरी, 93,736 हाईस्कूल और 1,011 आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है.

मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर निकली सिपाही भर्ती, महिलाओं को भी बंपर मौका,  पढ़े वैकेंसी की सारी डिटेल

नई तारीख का इंतजार

परीक्षा स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नई समय-सारणी का इंतजार है. कर्मचारी चयन मंडल की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवार वेबसाइट के स्टूडेंट डैशबोर्ड या संबंधित सेक्शन में जाकर नियमित रूप से अपडेट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: नर्मदा मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा श्रद्धालु, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें