Rewa News: रीवा में छेड़खानी के आरोप पर सड़क पर हंगामा, चार लड़कियों ने युवक की चप्पलों से की पिटाई, VIDEO वायरल
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर छेड़खानी के आरोप को लेकर सड़क पर विवाद का मामला सामने आया है. सोमवार शाम समान थाना क्षेत्र के रतहरा में अपोलो हॉस्पिटल के पास नहर किनारे जमकर हंगामा हुआ. यहां चार लड़कियों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेर लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नशे में होने का आरोप
बताया जा रहा है कि युवक के नशे में होने और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. इसी दौरान चारों लड़कियों ने युवक को घेर लिया और सरेराह चप्पलों से मारना शुरू कर दिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सड़क पर हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा में है.
पुलिस में शिकायत नहीं
मामले को लेकर समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मामले की जांच करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है.
पहले मामले में भी आया था बयान
सुभाष तिराहे की घटना को लेकर एएसपी भावना मरावी ने भी छेड़खानी का विरोध करने पर विवाद होने की बात कही थी. अब रतहरा में चार लड़कियों द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद रीवा में एक बार फिर सड़क पर हुए विवाद की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, इस नए मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की शिकायत का इंतजार है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: दीनदयाल कॉलोनी के SBI ATM में दूसरी बार तोड़फोड़, पुलिस का सायरन सुनकर भागे बदमाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
