CG News: मुख्यमंत्री साय का दुर्ग दौरा, 402 करोड़ रुपये से अधिक के 362 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

CG News: मुख्यमंत्री साय का दुर्ग दौरा, 402 करोड़ रुपये से अधिक के 362 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

CG News: मुख्यमंत्री साय का दुर्ग दौरा, 402 करोड़ रुपये से अधिक के 362 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों के माध्यम से कुल 40,212.70 लाख रुपये की लागत वाले 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. इनमें 11,858.75 लाख रुपये की लागत से 39 कार्यों का लोकार्पण होगा, जबकि 28,353.95 लाख रुपये की लागत से 323 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा.

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल  मीडिया पर बताया, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

भिलाई में 205 विकास कार्यों की तैयारी

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कुल 205 विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा. इनमें 1,341.35 लाख रुपये की लागत से 23 कार्यों का लोकार्पण और 5,495.73 लाख रुपये की लागत से 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. इन कार्यों के माध्यम से शहर में बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा.

भिलाई-चरोदा और रिसाली को भी सौगात

नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 6,516.75 लाख रुपये की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. वहीं 4,114.581 लाख रुपये की लागत से 97 कार्यों का भूमिपूजन होगा. इसी तरह नगर पालिक निगम रिसाली में 3,956.34 लाख रुपये की लागत से दो कार्यों का लोकार्पण और 2,955.20 लाख रुपये की लागत से 22 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है, नगर पालिका परिषद अहिवारा को भी विकास कार्यों की सौगात मिलेगी. यहां 44.31 लाख रुपये की लागत से तीन कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 2,156.41 लाख रुपये की लागत से सात कार्यों का भूमिपूजन होगा. इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12,170.03 लाख रुपये की लागत से छह कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए कई बड़े ऐलान, CM विष्णुदेव साय ने दी 186 करोड़ की  सौगात - India TV Hindi

कई विभागों के प्रोजेक्ट होंगे शुरू

विकास कार्यों की इस सूची में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 469.19 लाख रुपये की लागत से छह कार्य शामिल हैं. छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 674.17 लाख रुपये की लागत से एक कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से 247.23 लाख रुपये की लागत से एक कार्य और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अन्य संबंधित विकास मद के तहत 71.41 लाख रुपये की लागत से एक कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा.

सड़क, नाली और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार

इन परियोजनाओं के पूरा होने से दुर्ग जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है. सड़क, नाली, भवन, आवास और जल संबंधी सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी. साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है.

प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने रिसाली, भिलाई और भिलाई-3 चरोदा स्थित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मंच, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और वाहन पार्किंग सहित अन्य इंतजामों की समीक्षा की. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन, 26 नवंबर को सीएम साय करेंगे आम जनता से सीधा संवाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: मुख्यमंत्री साय का दुर्ग दौरा, 402 करोड़ रुपये से अधिक के 362 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात”

Leave a Comment

और पढ़ें