Rewa News : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव रीवा पहुंचे
Rewa News : खबर रीवा से है जहां आज प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस रीवा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव रीवा पहुंचे,
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जमकर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार की सरकार है,
आए दिन रीवा के सरकारी कार्यालय पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं वही पिछड़ा वर्ग व दलित आदिवासियों के ऊपर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है, सर्किट हाउस में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम को भी आड़े हाथों लिया है,
कहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश को कंगारू राज बना दिया है छोटा सा काम अगर पटवारी से करवाना हो तो उसको रिश्वत देनी पड़ती है वही सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी में रहे अजय शुक्ला ने 400 की संख्या के साथ फिर से समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है,
इस कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव शैलेश तिवारी आशीष परौहा सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं आप भी देखिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किस तरह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है.
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
Views: 395










