Rewa News: रीवा में छात्रों के लैंगिक समानता और सुरक्षा का सन्देश देगा नया अभियान

Rewa News: रीवा में छात्रों के लैंगिक समानता और सुरक्षा का सन्देश देगा नया अभियान

Rewa News: रीवा में छात्रों के लैंगिक समानता और सुरक्षा का सन्देश देगा नया अभियान

Rewa News: रीवा में पुलिस मुख्यालय भोपाल के “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है। 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलने वाले इस अभियान में छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

अभियान का तीसरा चरण शुरू

रीवा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा शुरू किया गया “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।बुधवार को अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की स्कूलों में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता और सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

अभियान का उदेश्य और संदेष

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह पहल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के पुरुषों को यह संदेश देना है कि वे महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिमन्यु की तरह आगे आएं और समाज में व्याप्त गलत परंपराओं और पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ें।

2029 तक बदल जाएगी एमपी की तस्वीर, विकास को नई रफ्तार

अभियान के मुख्य उदेश्य हैं:

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण, लड़कों और लड़कियों को समान अवसर दिलाना,समाज में व्याप्त लिंग-भेद को समाप्त करना,युवाओं को रूढ़िवादी धारणाओं और पूर्वाग्रहों से बाहर निकालना, इस अभियान से उम्मीद की जा रही है कि जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ेगी और युवा पीढ़ी में लैंगिक समानता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी।

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें