MP News: एमपी सरकार का बड़ा बजट, ग्रामीण विकास को बढ़ावा

MP News: एमपी सरकार का बड़ा बजट, ग्रामीण विकास को बढ़ावा

MP News: एमपी सरकार का बड़ा बजट, ग्रामीण विकास को बढ़ावा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 का 13,476.94 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें ग्रामीण विकास, पीएम आवास, लाडली बहना, किसानों के भुगतान और विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। बजट में राजस्व और पूंजीगत मदों के लिए व्यापक प्रावधान किए गए।

विधानसभा में 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। आज 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राजधानी में स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। बजट पर चर्चा 4 दिसंबर को होगी। कुल 13,476.94 करोड़ रुपए के इस बजट में 8,448.57 करोड़ राजस्व मद और 5,028.37 करोड़ पूंजीगत मद के लिए प्रावधान किए गए हैं।

 विकास और सामाजिक योजनाओं पर बड़ा जोर

डॉ. मोहन सरकार ने ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए पीएम आवास योजना के लिए 4,000 करोड़ और लाडली बहना योजना के लिए 1,794 करोड़ का प्रावधान किया है। किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी संबंधी भुगतान तथा भावांतर/फ्लैट रेट योजना हेतु 500 करोड़ रखे गए हैं। पंचायत विभाग को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा अनुसार 1,633 करोड़ का आवंटन मिला है।

सिंचाई और नगरीय विकास के लिए राशि

औद्योगिक नीति विभाग को भूमि अधिग्रहण व सर्वे के लिए 650 करोड़, जबकि नर्मदा घाटी विकास के लिए कुल 894 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जल संसाधन विभाग को 363 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 300 करोड़ मुआवजा मद के लिए मिले हैं। अमृत 2.0 के तहत नगरीय विकास विभाग को मिलियन प्लस और छोटे शहरों सहित कुल 365 करोड़ का आवंटन किया गया है।

शिक्षा व जनजातीय विकास योजनाओं को प्रोत्साहन

स्कूल शिक्षा विभाग में पीएम जनमन हेतु 122 करोड़ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 108 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़े: Satna News: सतना में फाइनेंस कंपनी मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लड़की जिम्मेदार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें