MP News: CM मोहन ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा, स्कूलों के खाली समय में कॉलेज की कक्षाएं लगाने के निर्देश
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने ‘भवन एक कक्षाएं अनेक’ की तर्ज पर एक विद्यालय भवन में खाली समय में महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए है, उन्होंने तत्काल इस व्यवस्था को प्रारंभ करने के विचार कर कार्यवाही करने को कहा है.
सरकारी स्कूलों में अधिक नामांकन
सीएम मोहन ने अनुपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति पड़ताल नई तकनीक से करने और लैपटॉप के लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने स्कूलों में नामांकन, पाठ्य पुस्तक वितरण और साइकिल वितरण की जानकारी ली, बैठक में बताया गया कि, गत वर्ष की तुलना में 120 प्रतिशत नामांकन हुए हैं, इनमें निजी विद्यालयों की तुलना में सरकारी स्कूलों में ज्यादा नामांकन हुए है, बैठक में बालिका शिक्षा और बालिका छात्रावास पर भी चर्चा हुई.
अच्छे परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य प्रोत्साहित
बैठक में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के लिए अधोसंरचना विकास की जानकारी दी गई, साथ हीं नई स्वीकृतियों की जानकारी भी दी गई, बैठक में सभी स्कूलों में विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है और शौचालय प्रबंध व आवश्यक मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश जारी किए गए हैं, पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई, इसके अलावा डिजिटल व्यवस्था की जानकारी भी ली गई, प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में सांदीपनि विद्यालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, साथ हीं बैठक में यह भी बताया गया कि, अच्छे परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यालय के प्राचार्य को प्रोत्साहित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा किसानों का भुगतान रुका, कलेक्टर पर संबंधी समिति का दोष
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










