MP News: आंगनवाड़ी में 9 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन ने की घोषणा

MP News: आंगनवाड़ी में 9 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन ने की घोषणा

MP News: आंगनवाड़ी में 9 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन ने की घोषणा

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द हीं आंगनवाडी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं, सीएम मोहन ने तीन साल में कुपोषण को खत्म करने के लिए सुनियोजित कार्य योजना बनाने के भी निर्देश जारी किए हैं.

9948 पदों पर नियुक्ति

सीएम मोहन ने आंगनवाडी में रिक्त 19500 पदों में से 9948 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं, उन्होंने लाडली लक्ष्मी बेटियों के ड्रॉप आउट पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और गहन समीक्षा के निर्देश दिए, इसके अलावा सीएम मोहन ने सामग्री टेंडर प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि, अगर टेंडर प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी होती है तो वरिष्ठ अधिकारी जिम्मेदार होंगे.

ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में पहले स्थान पर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, इसके अलावा स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ मिला, इसमें राज्य ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, पीएम जनमन भवनों की डिज़ाइन व मॉनिटरिंग मॉड्यूल की भारत सरकार द्वारा विशेष सराहना और भवन निर्माण की रियल टाइम मॉनिटरिंग के अत्याधुनिक मॉडल विकसित सम्मान प्राप्त हुआ है.

आगामी तीन वर्षों की कार्य योजना

सीएम मोहन ने आगामी तीन वर्षों में मध्य प्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन – 2026 से नई व्यवस्था लागू और 2047 विजन के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश – निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए, इसके आलावा आगामी तीन वर्षों में 34 लाख बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन के स्वरूप में लाडली लक्ष्मी योजना का विस्तार किया जाएगा और आंगनवाड़ी भवन निर्माण के मेगा प्लान में अगले तीन साल में 9,000 नए भवन निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा, स्कूलों के खाली समय में कॉलेज की कक्षाएं लगाने के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें