MP News: किसानों के गुस्से से सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रुका, मुआवजा विवाद बढ़ा

MP News: किसानों के गुस्से से सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रुका, मुआवजा विवाद बढ़ा

MP News: किसानों के गुस्से से सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रुका, मुआवजा विवाद बढ़ा

MP News: सिंहस्थ कुंभ और सालभर शिप्रा नदी को प्रवाहमान रखने के उद्देश्य से बनाई जा रही सिलारखेड़ी–सेवरखेड़ी डेम परियोजना का काम पिछले 10 दिनों से पूरी तरह बंद है, गांवों में बढ़ती नाराज़गी के बाद ग्रामीणों ने मिलकर यहां काम कर रहे 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों को साइट छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

मुआवजा राशि को लेकर विवाद

डेम निर्माण के लिए 13 गांवों के लगभग 300 किसानों की 400 बीघा जमीन अधिग्रहित की जा रही है, किसानों का आरोप है कि, प्रशासन 3 से 6 लाख रुपए प्रति बीघा मुआवजा तय कर रहा है, जबकि जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य 50 लाख से 1 करोड़ रुपए प्रति बीघा है, किसानों ने 25 लाख रुपए प्रति बीघा देने की मांग रखी है.

CM मोहन का ड्रीम प्रोजेक्ट रुका

सीएम मोहन यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में मार्च में शुरू हुई इस योजना का लगभग 25% कार्य पूरा हो चुका है, परंतु 21 नवंबर से जारी किसान विरोध के कारण पूरा काम रुक गया है, जिससे परियोजना की समय सीमा पर संकट गहराता जा रहा है, तनाव बढ़ने के कारण डेम निर्माण पूरी तरह बंद है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह महत्वपूर्ण नदी पुनर्जीवन परियोजना लंबी देरी का शिकार हो सकती है.

किसान नेताओं की बैठकें नाकाम

किसान नेता दिलीप सिंह सिसोदिया के अनुसार, वे अगस्त से कलेक्टर, कमिश्नर, विधायक, एडीएम और एसडीएम तक सभी से चर्चा कर चुके हैं, 29 नवंबर को किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की, जिसके बाद सीएम ने उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद प्रशासन सिर्फ 17.50 लाख रुपए प्रति बीघा देने को तैयार है, जिससे किसान संतुष्ट नहीं हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: आंगनवाड़ी में 9 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन ने की घोषणा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें