MP News: स्त्री रोग विभाग में चौथा इस्तीफा, HOD पर मनमानी का आरोप

MP News: स्त्री रोग विभाग में चौथा इस्तीफा, HOD पर मनमानी का आरोप

MP News: स्त्री रोग विभाग में चौथा इस्तीफा, HOD पर मनमानी का आरोप

MP News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू कुशवाहा के कथित तानाशाही रवैये के विरोध में मंगलवार को चौथी महिला डॉक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया.

लगातार दे रहे इस्तीफा डॉक्टर

इस सिलसिले में पहले वरिष्ठ डॉक्टर कल्पना यादव, फिर डॉक्टर पूजा गंगवार, उसके बाद डॉक्टर सरिता सिंह और अब डॉक्टर शीतल पटेल ने अपने इस्तीफे भेजे हैं, डॉ. शीतल पटेल ने भी अपने इस्तीफे में विभागाध्यक्ष के तानाशाही रवैये को जिम्मेदार बताया है.

शिकायतों का लंबा रास्ता

सूत्रों के अनुसार, विभाग की आठ महिला डॉक्टर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सामूहिक शिकायत दे चुकी हैं, इसके बावजूद विवाद कम नहीं हुआ और उपमुख्यमंत्री ने डीन को विवाद सुलझाने का निर्देश दिया.

 

प्रशासन की प्रतिक्रिया

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अधिकांश इस्तीफे व्यक्तिगत कारणों से दिए गए हैं, हालांकि अभी भी कुछ चिकित्सकों के साथ डीन की बैठकें चल रही हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिश जारी है.

यह भी पढ़ें : MP News: किसानों के गुस्से से सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रुका, मुआवजा विवाद बढ़ा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें