MP News: खजुराहो में दो दिन तक सरकार की बैठकों का दौर, CM मोहन करेंगे 14 विभागों की समीक्षा

MP News: खजुराहो में दो दिन तक सरकार की बैठकों का दौर, CM मोहन करेंगे 14 विभागों की समीक्षा

MP News: खजुराहो में दो दिन तक सरकार की बैठकों का दौर, CM मोहन करेंगे 14 विभागों की समीक्षा

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूरा मंत्रिमंडल और प्रमुख सचिवालय अधिकारी सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में ही रहेंगे, सरकार के दो साल पूरे होने पर विभागवार उपलब्धियों और अधूरे कार्यों की समीक्षा के लिए यह विशेष बैठक आयोजित की गई है.

14 विभागों की सख्त समीक्षा

इन दो दिनों में 14 प्रमुख विभागों खाद्य, नगरीय विकास, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, राजस्व, अल्पसंख्यक-पिछड़ा वर्ग, तकनीकी शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पीएचई सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, सरकार की नियमित मंत्री परिषद बैठक भी इसी दौरान खजुराहो में होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले लिए जाएंगे.

लाडली बहना योजना की राशि अंतरित

9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर में स्थित सती की मढिय़ा मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन होगा, यहां मुख्यमंत्री विशेष तौर पर लाड़ली बहनों से संवाद करेंगे और कई नई घोषणाएँ भी संभव हैं, सीएम मोहन मंगलवार को लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपये की दिसंबर किस्त सीधे प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे, इसके साथ ही बहनों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे

सीएम खजुराहो स्थित आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल होंगे, वहीं महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और रनेह फॉल का निरीक्षण कर पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे, सीएम मोहन 270.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 9 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 240.10 लाख रुपये की लागत वाले 20 कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट मीटिंग, 510 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें