MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख को धमकी का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश

MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख को धमकी का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश

MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख को धमकी का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों में आक्रोश

MP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, वीडियो में युवक सनातन एकता पदयात्रा के दौरान दिए गए बयानों पर अभद्र टिप्पणियाँ करता दिखता है.

सामने आई असली लोकेशन

वीडियो के वायरल होते ही शुरुआत में इसे रीवा का बताया गया, जिससे शहर में तनाव की स्थिति बन गई, हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि, वीडियो रीवा का नहीं बल्कि सिहावल क्षेत्र का है, जांच में पता चला कि, वीडियो में दिख रहा युवक शिवम वर्मा, पिता शिव प्रसाद वर्मा (उम्र 21 वर्ष), ग्राम पंचायत सेमरी, जनपद सिहावल का निवासी है, उस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में वैमनस्य फैलाने का आरोप है.

आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिवम वर्मा के खिलाफ पहले से ही गांजा तस्करी सहित कई केस दर्ज हैं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था, पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, पुलिस ने बताया कि, वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और युवक के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा, प्रशासन ने जनता से अपील की है कि, अफवाहों से दूर रहें और कानून को हाथ में न लें.

आंदोलन की चेतावनी

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है, जय महाकाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि, यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी और राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, उन्होंने कहा कि, ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी दिख रही है, कई यूजर्स ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : MP News: खजुराहो में दो दिन तक सरकार की बैठकों का दौर, CM मोहन करेंगे 14 विभागों की समीक्षा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें