CG News: अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा फ्लैग-ऑफ
CG News: कभी देश के सबसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिने जाने वाला अबूझमाड़ अब शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है, दशकों तक माओवादी हिंसा के साये में रहे इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, इन्हीं प्रयासों का प्रतीक बनकर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 सामने आई है.
शांति और एकता का संदेश
नारायणपुर से बासिंग तक आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह शांति, एकता और सौहार्द का संदेश देती है, इस पहल के माध्यम से लंबे समय तक विकास और योजनाओं से वंचित रहे इलाकों तक सकारात्मक सोच और आशा पहुंच रही है.

स्थानीय जनजातियों की सक्रिय भागीदारी
अबूझमाड़िया जनजाति सहित स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बना दिया है, यह मैराथन क्षेत्र के लोगों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें विकास की प्रक्रिया से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है.
मुख्यमंत्री करेंगे मैराथन का फ्लैग-ऑफ
31 जनवरी की सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में शामिल होंगे, कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा गतिविधि से होगी, जिसके बाद प्रातः 6:30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा मैराथन को फ्लैग-ऑफ किया जाएगा, इसके पश्चात मुख्यमंत्री रामकृष्ण आश्रम जाकर बच्चों के साथ नाश्ता भी करेंगे.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली भागीदारी
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 को देश-विदेश से व्यापक समर्थन मिला है, इस आयोजन में 6500 से अधिक धावकों ने पंजीयन कराया है, इसमें 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय धावक, अन्य राज्यों से 500 से अधिक, छत्तीसगढ़ से लगभग 6000 और नारायणपुर जिले से 4000 से ज्यादा धावक शामिल हैं, इसके अलावा क्वाड रन में 12 धावकों ने हिस्सा लिया.
खेल, पर्यटन और शांति का संगम
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व विकास के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो और शुभंकर “गजरु” का अनावरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










