CG News: छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल वित्तीय सेवाओं की शुरुआत, ई-चालान से आसान होगा हर भुगतान
CG News: रायपुर स्थित संचालनालय कोष एवं लेखा ने राज्य में कई नई डिजिटल वित्तीय सेवाएं शुरू की हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य नागरिकों और सरकारी विभागों को सरल, तेज और पारदर्शी सुविधा प्रदान करना है।

ई-चालान और OTC प्रणाली लागू
01 अप्रैल 2026 से ई-चालान के तहत OTC प्रणाली लागू कर दी गई है। अब सभी प्रकार के शासकीय भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे, जिससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
ऑनलाइन BTR और कोषालय सुविधा
कोषालयों में ऑनलाइन BTR सुविधा शुरू होने से लेखांकन प्रक्रिया अधिक सटीक और व्यवस्थित हो गई है। साथ ही केंद्रीय कोषालय और SNA SPARSH सिस्टम के जरिए भुगतान प्रक्रिया को और मजबूत किया गया है, संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जहां सभी सेवाएं और जरूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें : CG News: बिराजपाली गांव में हर घर जल योजना, 182 घरों तक पहुंचा नल कनेक्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
