CG News: छत्तीसगढ़ मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान, LEADS 2025 में बना ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य

CG News: छत्तीसगढ़ मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान, LEADS 2025 में बना ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य

CG News: छत्तीसगढ़ मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान, LEADS 2025 में बना ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य

CG News: बेहतर सड़कें, तेज परिवहन और मजबूत लॉजिस्टिक्स व्यवस्था… छत्तीसगढ़ अब विकास के नए मॉडल के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना रहा है। भारत सरकार की LEADS 2025 रिपोर्ट में राज्य को ‘हाई परफॉर्मर’ का दर्जा मिला है।

सुशासन और विकास का मिला बड़ा सम्मान

भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानी DPIIT की LEADS 2025 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य को लॉजिस्टिक्स, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य घोषित किया गया है, यह सम्मान राज्य की मजबूत सड़क व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और तेज माल परिवहन प्रणाली का परिणाम माना जा रहा है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ बना 'हाई परफॉर्मर' राज्य, बेहतर परिवहन और  निवेश नीति का मिला फायदा | Chhattisgarh High Performer Leads 2025

मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उद्योगों का विस्तार नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है, उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कों और तेज परिवहन व्यवस्था से किसानों की फसल तेजी से बाजार तक पहुंच रही है। इससे व्यापार को नई रफ्तार मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

मजबूत हो रही कनेक्टिविटी

राज्य सरकार गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। नई सड़क परियोजनाएं, वेयरहाउसिंग सुविधाएं और आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार किए जा रहे हैं, लॉजिस्टिक्स नीति 2025 के तहत माल परिवहन को आसान और कम खर्चीला बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिलेगा सीधा लाभ

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया जा रहा है, इससे बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, किसानों और स्थानीय उद्यमियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। व्यापार आसान होगा और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्लान से बदलेगी तस्वीर

रायपुर के लिए तैयार किए गए सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान के जरिए शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने और माल परिवहन को व्यवस्थित करने की योजना बनाई गई है, वहीं OneClick Single Window Portal के जरिए उद्योगों को अनुमति प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता मिल रही है।

निवेश और रोजगार के नए रास्ते

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार के अनुसार, छत्तीसगढ़ तेजी से तकनीक आधारित आधुनिक लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित कर रहा है, इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग आएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी और राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें