CG News: CM साय की चौपाल में गूंजी तालियां, लखपति दीदियों को दिया करोड़पति बनने का मंत्र
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत के आश्रित ग्राम कमराखोल में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। दूरस्थ बैगा बाहुल्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री के पहुंचने से गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
‘लखपति दीदियों’ के हौसले को मिला सम्मान
चौपाल के दौरान जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितनी महिलाएं लखपति बनी हैं, तो कई हाथ एक साथ उठे। इससे उत्साहित होकर उन्होंने सभी महिलाओं को और मेहनत कर “करोड़पति” बनने का लक्ष्य दिया, कुकदूर की श्रीमती कचरा तेलगाम ने महुआ और चार भेंट कर अपनी आय के बारे में बताया, वहीं रजमत बाई धुर्वे और शिवरानी पटेल ने भी अपने-अपने स्वरोजगार की सफलता साझा की।

58 लखपति दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
लोखान पंचायत में 58 महिलाएं विभिन्न व्यवसायों से जुड़कर लखपति बन चुकी हैं। बिहान योजना के माध्यम से इन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा और इसे आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया।
चौपाल में नवजात का नामकरण
कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक क्षण भी देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने नवजात शिशु का नाम रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में लेकर उसका नाम “रविशंकर बघेल” रखा और 500 रुपये भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान चौपाल तालियों की गूंज से गूंज उठी।
मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
चौपाल में पहुंचे मेधावी छात्र राजेंद्र मसराम (94.5%) और कक्षा 9वीं की छात्रा हेम कुमारी को मुख्यमंत्री ने पेन देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों की मांग पर कई अहम घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्यों की घोषणा की:
• कमराखोल में सामुदायिक भवन निर्माण
• रामखिलावन के घर से देवसरा तक 6 किमी सड़क
• मुक्तिधाम शेड निर्माण
• महतारी सदन की स्थापना
• मिशन तालाब गहरीकरण (ट्यूबवेल सहित)
योजनाओं की प्रगति पर संतोष
मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और संतोष जताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, मुख्यमंत्री की इस पहल को ग्रामीणों ने सकारात्मक कदम बताते हुए सराहा। चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो रहा है।
यह भी पढ़ें : MP News: स्वामी हर्षानंद गिरि का बयान वायरल, बंगाल चुनाव परिणामों को बताया ‘धर्म की जीत’
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
