CG News: ऑयल पाम के साथ मूंगफली की खेती से किसान को ₹70 हजार का अतिरिक्त मुनाफा, बनी मिसाल

CG News: ऑयल पाम के साथ मूंगफली की खेती से किसान को ₹70 हजार का अतिरिक्त मुनाफा, बनी मिसाल

CG News: ऑयल पाम के साथ मूंगफली की खेती से किसान को ₹70 हजार का अतिरिक्त मुनाफा, बनी मिसाल

CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड स्थित ग्राम कचनूर के किसान पोटाम गणेश ने आधुनिक खेती अपनाकर अतिरिक्त आय का नया उदाहरण पेश किया है. उन्होंने ऑयल पाम की खेती के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती की और एक ही सीजन में 70 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया. उनकी सफलता अब दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, किसान ने अपनी 2.20 हेक्टेयर कृषि भूमि में ऑयल पाम के पौधे लगाए. चूंकि ऑयल पाम के पौधों को उत्पादन देने में कुछ वर्ष लगते हैं, इसलिए पौधों के बीच खाली पड़ी जमीन में मूंगफली की खेती की गई. यह तकनीक उन्हें उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से अपनाने का अवसर मिला.

Chhattisgarh News: ऑयल पाम के साथ मूंगफली की खेती से बदली किसान की किस्मत, 2.20 हेक्टेयर में कमाए लाखो रुपये, अब बन रहे मिसाल | Cultivating Groundnuts Alongside Oil Palm ...

30 हजार की लागत, 70 हजार का शुद्ध लाभ

मूंगफली की फसल से किसान को लगभग 1 लाख रुपये का उत्पादन मूल्य प्राप्त हुआ. खेती में करीब 30 हजार रुपये का खर्च आया, जबकि 70 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला. इससे ऑयल पाम की मुख्य फसल तैयार होने से पहले ही उन्हें अतिरिक्त आय का मजबूत स्रोत मिल गया, पोटाम गणेश का कहना है कि ऑयल पाम के शुरुआती वर्षों में अंतरवर्तीय खेती करना किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. इससे खेती की लागत निकल जाती है और परिवार की नियमित आय भी बनी रहती है. उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक खेती की इस पद्धति को अपनाने की अपील की.

सरकारी योजना से मिल रहा तकनीकी सहयोग

उद्यानिकी विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल, ऑयल पाम योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सलाह और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करना भी है, विशेषज्ञों का मानना है कि ऑयल पाम के साथ अंतरवर्तीय खेती अपनाने से भूमि का बेहतर उपयोग होता है और किसानों को मुख्य फसल तैयार होने तक अतिरिक्त आय मिलती रहती है. सरकार को उम्मीद है कि ऐसी सफल पहलें प्रदेश के अधिक किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर जिला अस्पताल में सफल सर्जरी, जन्मजात होंठ की विकृति से पीड़ित युवती को मिला नया जीवन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें