CG News: रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने डॉ. जय प्रकाश शर्मा, ओपी चौधरी बोले- विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
CG News: रायपुर विकास प्राधिकरण, आरडीए, के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. रायपुर स्थित आरडीए कार्यालय में आयोजित समारोह में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की मौजूदगी में नए उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया.
विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई गति
कार्यभार ग्रहण समारोह में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने डॉ. जय प्रकाश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर के सुनियोजित और समग्र विकास में आरडीए की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. शर्मा के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने कहा कि डॉ. जय प्रकाश शर्मा का प्रशासनिक अनुभव, चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवाएं और सामाजिक सरोकार प्राधिकरण के कार्यों को नई दिशा देंगे. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मिलकर काम करेंगे.
पारदर्शी और जनहितैषी कार्यप्रणाली पर जोर
पदभार संभालने के बाद डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप आरडीए की योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास, आधुनिक अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, समारोह में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में रायपुर के विकास कार्यों को और अधिक गति देने के संकल्प को भी दोहराया गया.
यह भी पढ़ें : CG News: विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










