CG News: सुशासन तिहार 2026: कोंडागांव के अड़ेंगा में विकास और जनसेवा का बड़ा शिविर
CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में सुशासन तिहार 2026 के तहत भव्य जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विकास कार्यों का भूमिपूजन
शिविर के दौरान लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं, शिविर में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज भी तत्काल प्रदान किए गए, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।

योजनाओं का व्यापक लाभ वितरण
शिविर में 31 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिए गए और 10वीं-12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 25 पीएम आवास की चाबियां, 24 आयुष्मान कार्ड, 12 श्रम पंजीयन कार्ड, 30 लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 6 किसान क्रेडिट कार्ड, 11 राशन कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 128 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि उद्यानिकी विभाग ने 200 पौधों का वितरण किया।
मंत्री का बयान
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारी तेज, CM साय ने की समीक्षा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
