CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा-चिंगपाल के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की सौगात देते हुए 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं. यह कंप्यूटर राज्यपाल के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए गए हैं.

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आधार
लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया. इन संसाधनों के माध्यम से वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच से विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान मजबूत होगा. साथ ही उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप नई तकनीकों को सीखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा.
ग्रामीण विद्यार्थियों को होगा लाभ
इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. आधुनिक कंप्यूटर सुविधाएं उनके शैक्षणिक विकास के साथ डिजिटल कौशल को भी मजबूत करेंगी, इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा-चिंगपाल के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्य सचिव विकासशील की बड़ी समीक्षा बैठक, रिक्त पदों पर भर्ती तेज करने और योजनाओं की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
