CG News: वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास की ऐतिहासिक पहल, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

CG News: वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास की ऐतिहासिक पहल, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

CG News: वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास की ऐतिहासिक पहल, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 1,810 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास उपलब्ध कराने की परिवहन विभाग की अनूठी पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. विभाग के अनुसार, बुजुर्गों को सार्वजनिक परिवहन तक सहज और सुलभ पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस विशेष व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिली है. यह उपलब्धि प्रदेश के परिवहन प्रबंधन की संवेदनशीलता को दर्शाती है.

छत्तीसगढ़ के नाम एक और रिकार्ड : बुजुर्गों को मुफ्त बस पास की पहल गोल्डन  बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज - Haribhoomi

‘यह केवल रिकॉर्ड नहीं, बुजुर्गों का सम्मान है‘

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि यह महज एक प्रशासनिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि हमारे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक जरिया है. मंत्री ने रेखांकित किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को न केवल आधुनिक और सुविधाजनक बना रही है, बल्कि उसे अधिक संवेदनशील भी बना रही है.

कांग्रेस नेता ने पोते के जन्मदिन पर रखी पार्टी वन मंत्री केदार कश्यप ने ले  लिया ये एक्शन

निशुल्क सफर की सुविधा

परिवहन मंत्री ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों ने अपने जीवनकाल के अनुभवों और निरंतर योगदान से प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है. जीवन के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य देखभाल, पारिवारिक कार्यों और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए यात्रा करना अक्सर कठिन होता है. ऐसे में सार्वजनिक बसों में निशुल्क यात्रा की यह सौगात उनकी दैनिक समस्याओं को दूर करने और उन्हें आत्मनिर्भर महसूस कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है.

छत्तीसगढ़ के शहर बनेंगे आधुनिक, 13 नगर निगमों में 429 करोड़ के 26 विकास  कार्यों को मिली मंजूरी - India TV Hindi

450 नए गांव पहली बार जुड़े

सार्वजनिक परिवहन के विस्तार की जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ के अंतर्गत 69 चयनित रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है. इससे प्रदेश के 450 दूरस्थ गांव पहली बार सीधे यात्री बस सेवा से जुड़ पाए हैं. इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए 200 नई बसों के संचालन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा.

सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने का लक्ष्य

राज्य सरकार का मुख्य ध्यान दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सेवाओं का विस्तार करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक आवागमन की सुविधा पहुंच सके. वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा इसी व्यापक परिवहन सुधार व्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा है. सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संपर्क को भी नई गति प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: गांधी-शास्त्री जयंती पर छत्तीसगढ़ सदन में भावपूर्ण नमन, मुख्यमंत्री साय ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए महान विचार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें