CG News: ‘अटेंशन की होड़ में बढ़ रहीं भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा’, रायपुर प्रेस क्लब में बोले जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल
CG News: रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने मीडिया की बदलती चुनौतियों और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच भ्रामक खबरों का प्रसार लोकतंत्र और समाज, दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ अटेंशन हासिल करने की होड़ में तथ्यों से समझौता करना पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कमजोर करता है.
तथ्यपरक पत्रकारिता ही सबसे बड़ी ताकत
रजत बंसल ने कहा कि मौजूदा समय में मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी तथ्यपरक, संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता करना है. उन्होंने कहा कि सही और प्रमाणिक जानकारी ही जनता का भरोसा बनाए रख सकती है. सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है.
मीडिया और प्रशासन के बेहतर समन्वय पर जोर
कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी मौजूद रहे. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने मीडिया और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और नियमित संवाद की आवश्यकता पर बल दिया. उनका कहना था कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद बेहद जरूरी है, ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की चुनौतियों और प्रेस क्लब के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखना और निष्पक्षता के साथ काम करना ही मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘दीदी के गोठ’ के 12वें संस्करण में महिला सशक्तिकरण की गूंज, लखपति दीदियों की सफलता बनी मिसाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
