CG News: तरबूज खाने के बाद मासूम की मौत, 3 बच्चे बीमार, गांव में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में बच्चों की तबीयत बिगड़ने और एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की हालत खराब हुई, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रशासन ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों को गांव रवाना किया। मेडिकल टीम गांव में प्रभावित परिवार और आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।

तीन बच्चों की हालत सामान्य
सिविल सर्जन एस. कुजूर के अनुसार बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद उल्टी और तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
जांच के लिए भेजे गए सैंपल
प्रशासन ने संबंधित तरबूज के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। साथ ही मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रखा गया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके, जिला प्रशासन ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी अन्य व्यक्ति में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: 200 साल की हिंदी पत्रकारिता का ऐतिहासिक उत्सव, रायपुर में जुटेंगे देशभर के पत्रकार और मीडिया दिग्गज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
