CG News: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा अब नवंबर में, नई तारीखों का ऐलान
CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है, सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित करेगा.
शिक्षक भर्ती से हो रहा था टकराव
पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तारीख तय की गई थी. वहीं 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित थी, ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी. एक ही समय पर परीक्षा होने की आशंका से अभ्यर्थी किसी एक अवसर से वंचित होने को लेकर चिंतित थे, अभ्यर्थियों की समस्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए. इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया. तारीख बदलने से दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है.
प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया जा चुका है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब नवंबर में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. नई तारीख मिलने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिल गया है, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की तारीख और अन्य जरूरी दिशा निर्देश आयोग अलग से जारी करेगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में राशन लेने का बदला तरीका, अब ATM से मिलेगा मुफ्त राशन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
