CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन करने जा रही है। इस अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए हैं।
30 अप्रैल तक विशेष अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशासन की असली पहचान जनता की समस्याओं का समय पर समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को पारदर्शी और तेज सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, राज्य में 30 अप्रैल 2026 तक लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें भूमि संबंधी मामले जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन को प्राथमिकता दी जाएगी।
![]()
इन समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
इस अभियान के तहत मनरेगा भुगतान, प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास), बिजली, ट्रांसफार्मर, हैंडपंप सुधार और अन्य जनहित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
जन समस्या निवारण शिविर
1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही देने की व्यवस्था की जाएगी। सभी मामलों का अधिकतम एक महीने के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम करेंगे खुद समीक्षा
इस अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वे समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं जिलों का दौरा कर योजनाओं और शिकायत निवारण की समीक्षा करेंगे। वे लाभार्थियों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लेंगे। सरकार इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी में है और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना से नागरिकों को मिली बड़ी सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
