CG News: 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस यात्रा के दौरान माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा, वहीं राष्ट्रपति बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी.

रायपुर में जारी होगा 200 रुपये का स्मारक सिक्का
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन में माता हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर होगा. इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी. यहां नुवाखाई के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी.

बस्तर में मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन
राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी. यहां सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक विरासत को विशेष महत्व दिया जाएगा.
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास में धार्मिक आस्था, आदिवासी परंपराओं और सामाजिक आयोजनों की झलक देखने को मिलेगी. रायपुर में स्मारक सिक्का जारी करने से लेकर जगदलपुर में बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों में भाग लेने तक, उनका दौरा कई महत्वपूर्ण आयोजनों पर केंद्रित रहेगा. प्रशासन राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है.
यह भी पढ़ें : CG News: नवरात्रि महोत्सवों में शामिल हुए CM साय, महतारी वंदन योजना और 14 लाख लखपति दीदियों का किया उल्लेख
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










