CG News: राजिम नगर पंचायत का हुआ नगर पालिका में उन्नयन, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

CG News: राजिम नगर पंचायत का हुआ नगर पालिका में उन्नयन, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

CG News: राजिम नगर पंचायत का हुआ नगर पालिका में उन्नयन, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का उन्नयन नगर पालिका के रूप में कर दिया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत नगर पालिका की सीमाएं फिलहाल वर्तमान नगर पंचायत के क्षेत्र के अनुसार ही लागू रहेंगी.

Chhattisgarh:राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना - Rajim Long-awaited Demand Fulfilled, Became A Municipality, Chhattisgarh Government Issued ...

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद राजिम के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. सरकार के अनुसार, अब शहर के लिए अधिक वित्तीय और प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा. साथ ही नागरिक सुविधाओं का विस्तार और शहरी विकास कार्यों में तेजी आएगी, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से शहर की शहरी व्यवस्थाएं अधिक मजबूत होंगी.

राजिम वासियों की पुरानी मांग पूरी : मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना - Haribhoomi

सरकारी योजनाओं का मिलेगा बेहतर लाभ

सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा सकेगा. इससे योजनाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचेगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गति दोनों बढ़ेंगी, राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. सरकार का मानना है कि यह फैसला शहर के समग्र विकास, बेहतर प्रशासन और आधुनिक शहरी सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. आने वाले समय में इससे राजिम की आधारभूत संरचना और नागरिक सेवाओं में व्यापक सुधार देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : CG Tourism: झरने, जंगल और आदिवासी संस्कृति का संगम, जानिए क्यों छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन हब बन रहा है जशपुर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें