CG News: बीजापुर में बदलाव की कहानी, रमेश पासपुल बने कुशल राजमिस्त्री

CG News: बीजापुर में बदलाव की कहानी, रमेश पासपुल बने कुशल राजमिस्त्री

CG News: बीजापुर में बदलाव की कहानी, रमेश पासपुल बने कुशल राजमिस्त्री

CG News: बीजापुर जिले का ग्राम पंचायत संतोषपुर, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज विकास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। इस बदलाव के केंद्र में हैं रमेश पासपुल, जिनकी मेहनत और लगन ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

संघर्ष से शुरू हुई कहानी

रमेश पासपुल पहले आर्थिक तंगी और स्थायी रोजगार की कमी से जूझ रहे थे। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उनका जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ था और भविष्य को लेकर कई चुनौतियां सामने थीं, नियद नेल्लनार योजना के तहत रमेश को राजमिस्त्री (मेसन) का प्रशिक्षण मिला। इस प्रशिक्षण ने उन्हें निर्माण कार्य की तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल सिखाया, जो उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल,  आत्मनिर्भरता की मिसाल टूटी-फूटी झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना खुद किया ...

खुद बनाया अपना पक्का घर

प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत हुआ। रमेश ने खुद अपने घर का निर्माण किया और समय पर पूरा कर दिखाया, जिससे उनकी मेहनत और कौशल का परिचय मिला, आज रमेश गांव में एक कुशल राजमिस्त्री के रूप में पहचान बना चुके हैं। उनके काम की गुणवत्ता के कारण उन्हें लगातार काम मिल रहा है, जिससे उनकी आय स्थिर हो गई है और जीवन में आर्थिक मजबूती आई है।

दूसरों के लिए प्रेरणा

रमेश पासपुल अब केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सही अवसर, प्रशिक्षण और मेहनत से किसी भी व्यक्ति का जीवन बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में घटिया निर्माण का खुलासा, पहली बारिश में हीं ध्वस्त हुई 23 लाख की नाली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें